प्रिय अभ्यर्थियों,
हाल के दिनों में सोशल मीडिया और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म पर "𝟑𝟑,𝟎𝟎𝟎 शिक्षक भर्ती", "𝟏𝟓,𝟎𝟎𝟎 पुलिस भर्ती", "𝟏𝟎,𝟎𝟎𝟎 राजस्व विभाग भर्ती" जैसे आकर्षक शीर्षकों के साथ भ्रम फैलाया जा रहा है।
❌ यह स्पष्ट रूप से भ्रामक प्रचार है।
सच यह है कि जब तक किसी भी भर्ती को वित्त विभाग से स्वीकृति (𝐀𝐩𝐩𝐫𝐨𝐯𝐚𝐥) नहीं मिल जाती, तब तक वह केवल संभावित भर्ती होती है, वास्तविक नहीं।
📌 इसलिए अपना ध्यान और ऊर्जा सिर्फ उन्हीं भर्तियों पर केंद्रित करें जो वर्तमान में प्रक्रिया में हैं और जिनकी आधिकारिक सूचना विभागीय या व्यापम/पीएससी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
👉 याद रखें, सही जानकारी ही सफलता की पहली सीढ़ी है। अफवाहों के पीछे भागने से बेहतर है ठोस तैयारी करना।
सतर्क रहें, जागरूक बनें और अपनी मेहनत को सही दिशा में लगाएं।
𝐉𝐨𝐛𝐬𝐤𝐢𝐧𝐝 𝐄𝐝𝐮𝐜𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐆𝐫𝐨𝐮𝐩
(𝐉𝐄𝐆)








