• शायद अब मैं किसी की प्रतीक्षा नहीं करता...||🙂❤️🩹
कभी-कभी आज भी लगता है कि अचानक फोन की घंटी बजे, और इस बार दूसरी तरफ़ कोई ऐसा हो जिसे सच में मेरी याद आई हो.. कोई ऐसा, जिसे मेरी आवाज़ सुनने के लिए किसी बहाने की ज़रूरत न हो, लेकिन फ़िर खामोशी याद दिला देती है कि कुछ इंतज़ार सिर्फ कहानियों में पूरे होते हैं..
समय ने मुझे लोगों से ज़्यादा उनकी नीयत पढ़ना सिखा दिया है.. अब कोई मुस्कुराकर मिलता है, तो दिल पहले खुश नहीं होता, बल्कि खुद से पूछता है-"इस बार इसे मुझसे क्या चाहिए?" यह सवाल पैदा होना मेरी फ़ितरत नहीं थी, लोगों ने मुझे ऐसा बना दिया..
मैंने हमेशा रिश्तों को दिल से निभाया.. जितना बन पड़ा, उससे भी ज़्यादा किया.. किसी के आँसू अपने समझे, किसी की परेशानी अपनी मान ली..कभी हिसाब नहीं रखा कि मैंने कितना दिया, क्योंकि मुझे लगा था कि अपने लोगों से हिसाब नहीं किया जाता लेकिन शायद मैं ही गलत था.. दुनिया में बहुत से लोग रिश्ते नहीं निभाते, वे सिर्फ़ ज़रूरतें निभाते हैं..
सबसे ज़्यादा तकलीफ़ तब हुई, जब वही लोग, जिनके लिए मैंने अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर साथ दिया था, एक दिन ऐसे बदल गए जैसे मैं उनके जीवन का कभी हिस्सा ही नहीं था.. उनका बदला हुआ व्यवहार किसी एक शब्द से नहीं, बल्कि मेरी पूरी सोच से विश्वास उठा ले गया..
अब अगर किसी से छोटी-सी मदद भी माँग लूँ, तो लोगों के चेहरों पर बेचैनी साफ़ दिखाई देती है जैसे मैंने कोई एहसान माँग लिया हो तब समझ आता है कि मेरा साथ देना शायद उनके लिए आसान था, जब तक मैं सिर्फ़ देता रहा जिस दिन मुझे सहारे की जरूरत पड़ी, उसी दिन उनके कदम पीछे हट गए..
कभी सोचता हूँ, क्या निष्ठा, वफ़ादारी और अपनापन सचमुच इस दौर के सबसे दुर्लभ शब्द बन चुके हैं? या फिर ये सिर्फ उन लोगों के हिस्से आते हैं, जो दिल से जीते हैं और बदले में सिर्फ सनाटा पाते हैं?
अब मुझे रिश्तों के टूटने से उतना दुख नहीं होता, जितना इस बात का होता है कि मैंने जिन लोगों को अपना समझा, वे कभी मेरे थे ही नहीं.. शायद इसी कारण अब मेरा संवाद दुनिया से कम और अपनी खामोशी से ज़्यादा होने लगा है..
अब मैं किसी से कोई उम्मीद नहीं रखता क्योंकि उम्मीदें जितनी सुंदर होती हैं, उनके टूटने की आवाज़ उतनी ही गहरी होती है और मैंने अपने भीतर उन आवाज़ों का इतना शोर सुना है कि अब खामोशी ही सबसे सुरक्षित जगह लगती हैं..
शायद यही जीवन का सबसे कठिन सबक है-हर मुस्कुराता चेहरा अपना नहीं होता, और हर रिश्ता हमेशा के लिए नहीं होता.. कुछ लोग हमारी जिंदगी में सिर्फ इतना सिखाने आते हैं कि दिल अच्छा रखो, लेकिन उसे हर किसी के हाथ में मत सौंपो..💯🫂🥹♡